प्रॉपर्टी हड़पने के लिए आरोपी ने डॉक्यूमेंट चुराए और फर्जी एग्रीमेंट बनाकर की धोखाधड़ी आरोपी गिरफ्तार

By Abhishek Raghuvanshi
2 Min Read

इंदौर के एरोड्रम थाना क्षेत्र में रहने वाली 2 महिलाओं से इलाके में रहने वाले आरोपी ने पहले दोस्ती की और फिर उनके घर आना जाना शुरू किया आरोपी ने दोनों महिलाओं के घर से प्रॉपर्टी के डॉक्यूमेंट चुराए और उसका फर्जी एग्रीमेंट बना लिया वही पुलिस द्वारा जांच में यह पाया गया कि जिस एडवोकेट का वकील पत्र फर्जी एग्रीमेंट में लगा था उस वकील की भी मौत हो गई थी वहीं जांच में आरोपी द्वारा फर्जी एग्रीमेंट बनाकर प्रॉपर्टी हड़पने की बात सामने आई जहां आरोपी को पुलिस द्वारा गिरफ्तार किया गया…

डीसीपी आदित्य मिश्रा ने बताया कि एरोड्रम थाना क्षेत्र में वर्ष 2021 में फरियादी मुन्नी बाई और सालेहा मिर्जा द्वारा थाने पर शिकायत दर्ज कराई गई थी… कि थाना क्षेत्र में रहने वाला आरोपी हीरालाल और अजीम व नरेश द्वारा पहले दोनों ही महिलाओं के घर आना जाना शुरू किया वहीं महिलाओं के घर रखे हुए प्लॉट के कागज की चोरी की और फिर उनसे फर्जी एग्रीमेंट बनवा लिया जब दोनों महिलाओं को इस बात की जानकारी लगी तब उन्होंने पुलिस को इसकी शिकायत की पुलिस द्वारा लगातार इस मामले में छानबीन की गई जिसमें फर्जी एग्रीमेंट बनवाते वक्त आरोपियों ने जिस वकील का पत्र बनवाया था उस वकील की भी मौत हो गई थी.. पुलिस द्वारा आरोपी के पास से चुराए हुए सभी डॉक्यूमेंट और नकली वकील पत्र जप्त किया है और आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कर आरोपियों को गिरफ्तार भी किया गया है

Exit mobile version