गांधी नगर थाना क्षेत्र मे बहन ने भाई पर किया चाकू से हमला नशे की आदी है युवती

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

शहर के गांधी नगर थाना क्षेत्र में रहने वाली एक नशे की आदी युवती द्वारा अपने ही भाई पर चाकू से हमला किया गया युवती नशे कि इतनी आदि है कि वह आए दिन इलाके में कई बार विवाद करती रहती है वही पुलिस द्वारा युवती पर कार्रवाई की गई है वहीं युवती के भाई की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है

डीसीपी आदित्य मिश्रा के अनुसार गांधीनगर इलाके में रहने वाली आरती द्वारा अपने ही सगे भाई पर चाकू से हमला किया गया है हमले के बाद जहां घायल को अस्पताल ले जाया गया वही उसकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है पुलिस ने यह भी जानकारी दी कि आरोपी आरती लंबे समय से नशे की आदी है और इलाके में कई बार विवाद कर चुकी है आरोपी पर थाना क्षेत्र में 4 से अधिक अपराध दर्ज है और पुलिस अब इलाके में ड्रग्स बेचने वालों की भी चेन ढूंढ रही है

Exit mobile version