प्रेमिका से नाराज होकर फांसी लगाई

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

इंदौर। चंदन नगर थाना क्षेत्र में 22 वर्षीय विजय हटे सिंह बानिया ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। पुलिस मर्ग कायम कर मामले की जांच कर रही है। स्वजन ने बताया कि विजय की श्रीकृष्ण कालोनी में रहने वाली एक युवती से दोस्ती थी। दोनों परिवार के मध्य शादी को लेकर चर्चा चल रही थी। विजय और युवती सोमवार को घूमने गए थे। इस बात को लेकर युवती की मां ने विजय को फटकार लगा दी थी। कहासुनी में युवती और विजय का भी झगड़ा हो गया। इसके चलते उसने रात में गुस्से में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।

Exit mobile version