युवक की सड़क हादसे में मौत

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

इंदौर। बाणगंगा थाना क्षेत्र में युवक की सड़क हादसे में मौत हो गई। टक्कर मारने वाले वाहन का पहिया युवक के सिर से गुजर गया। पुलिस के मुताबिक, घटना पोलोग्राउंड के समीप की है। 30 वर्षीय परितोष साहू निवासी नंदबाग कालोनी बाइक से जा रहा था। चार पहिया वाहन ने परितोष की गाड़ी को टक्कर मार दी। बाइक नंबर के आधार पर पुलिसकर्मी उसके घर तक पहुंचे और जानकारी जुटाई। मूलत: ओसर, बड़वानी निवासी परितोष अकेला रहता था और पुताई के ठेके लेता था।

Exit mobile version