प्रेमिका को महंगा मोबाइल दिलाने और शराब पार्टी के लिए लूटी चेन, छह बदमाश गिरफ्तार

By Abhishek Raghuvanshi
2 Min Read

आरोपितों ने महालक्ष्मी नगर और विजय नगर में लूट करना स्वीकारा। बदमाशों से छह चेन और चार बाइक बरामद।
विजय नगर थाना पुलिस ने उन बदमाशों को गिरफ्तार किया है, जो सुनसान जगह पर महिलाओं की चेन झपट लेते थे। बदमाशों से पुलिस ने पांच लाख रुपये कीमती छह चेन बरामद की हैं। घटनाएं विजय नगर और लसूड़िया थाना क्षेत्र में करते थे। आरोपितों की युवतियों से दोस्ती है। उन्हें महंगे मोबाइल फोन, कपड़े दिलाने और शराब पार्टी के लिए लूटपाट करते थे।
टीआई रवींद्र गुर्जर के मुताबिक, पुलिस ने चार दिन पूर्व रूपेश, सोहेल, अमन और कपिल को मोबाइल लूटने के आरोप में गिरफ्तार किया था। आरोपितों ने 17 मोबाइल और चेन लूटना स्वीकारा है। पुलिस ने आरोपितों से अलग-अलग पूछताछ की तो बताया कि क्षेत्र में एक गिरोह सक्रिय है जो सिर्फ महिलाओं को निशाना बनाता है।\

सीसीटीवी फुटेज से पकड़ में आए बदमाश
पुलिस ने आरोपितों को चेन लूट की घटनाओं के सीसीटीवी फुटेज दिखाए तो पता चला कि वारदात कालू जैनवाल, सुधांशु गुप्ता, नौशाद, लोकेश, संतोष और अभिषेक उर्फ गब्बू गोयल द्वारा की जा रही है। सोमवार सुबह पुलिस ने सभी आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपितों ने महालक्ष्मी नगर और विजय नगर में लूट करना स्वीकारा। पुलिस ने आरोपितों से छह चेन और चार बाइक बरामद की।

गर्लफ्रेंड पर लुटाते थे रुपये
टीआइ के मुताबिक, आरोपितों की युवतियों से दोस्ती है। उन्हें उपहार में महंगे फोन, कपड़े दिलाने एवं शराब पार्टी करने के लिए लूट करना कुबूला है। आरोपितों के संबंध में पूरे जिले की पुलिस को सूचना भेजी है। फोटो और सीसीटीवी फुटेज भी साझा किए गए हैं।

Exit mobile version