प्रिंस इलेक्ट्रॉनिक दुकान में हुई चोरी के मामले में खुलासा शातिर पिता सहित नाबालिक बच्चों को पकड़ा

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

इंदौर के अन्नपूर्णा थाना क्षेत्र के नजदीक प्रिंस इलेक्ट्रॉनिक दुकान में हुई चोरी के मामले में पुलिस ने खुलासा करते हुए एक ऐसे शातिर पिता को गिरफ्तार किया है जो आरोपी पिता अपने दोनों बच्चों से नशे के लिए नकाबजनी और चोरिया की वारदात को अंजाम दिलाता था पुलिस ने नाबालिक बालक को भी हिरासत में लिया है वही नाबालिक बच्चों और उसके पिता से 17 मोबाइल फोन बरामद किए हैं।

मामला अन्नपूर्णा थाना क्षेत्र के उषा नगर में मौजूद प्रिंस इलेक्ट्रॉनिक की दुकान में देर रात नाबालिक साइकिल से आए और दोनों बच्चों ने ताला तोड़कर दुकान में रखे मोबाइल फोन और अन्य सामान लेकर फरार हो गए थे घटना के बाद पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर दोनों नाबालिग सहित बच्चों के पिता को भी गिरफ्तार किया है पूछताछ में चौंकाने वाली जानकारी सामने आई जहां उसके पिता अपने 14 साल और 16 साल के नाबालिग बच्चों से चोरी की वारदात करवाता था फिलहाल पुलिस ने मोबाइल फोन बरामद की है वहीं अन्य चोरियों की घटनाओं के लिए भी पूछताछ कर रही है

Exit mobile version