प्रवासी भारतीय सम्मेलन का आयोजन शहर के चप्पे चप्पे पर पुलिस बल तैनात पुलिस कमिश्नर की विशेष बैठक

By Abhishek Raghuvanshi
2 Min Read

मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में प्रवासी भारतीय सम्मेलन का आयोजन होना है, जिसमें राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी शामिल होंगे। इसके साथ ही इस कार्यक्रम में अलग-अलग देशों के प्रतिनिधि और जनप्रतिनिधि के शामिल होने की संभावना है। साथ ही कार्यक्रम में प्रदेश के मुखिया सीएम शिवराज सिंह चौहान भी मौजूद रहेंगे।

प्रवासी भारतीय सम्मेलन के बाद शहर में ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट का भी आयोजन होना है, जिसे लेकर भी तैयारियों का सिलसिला जारी है। वहीं इन दोनों ही बड़े आयोजनों के मद्देनजर इंदौर शहर में सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त किए जा रहे हैं, जहां शहर की सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के लिहाज से लगभग 10 हजार पुलिसकर्मियों को तैनात किया जाएगा।

प्रवासी भारतीय सम्मेलन और ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट के लिए इंदौर समेत प्रदेश के जिलों से पुलिस बल बुलाया गया है। साथ ही शहर के अलावा एयरपोर्ट और आयोजन स्थल पर भी कड़ी सुरक्षा व्यवस्था रहेगी। दोनों ही बड़े आयोजनों को सफलतापूर्वक संपन्न कराने के लिए पुलिस ने अपनी प्लानिंग कर ली है, 5 दिनों तक चलने वाले इन दोनों ही कार्यक्रमों में सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त रहेंगे। उधर, इन दोनों ही आयोजनों के साथ-साथ शहर की सुरक्षा व्यवस्था और यातायात समेत अन्य गतिविधियां चलती रहे, इसका ध्यान भी पुलिस को रखना होगा। पुलिस कमिश्नर हरिनारायणाचारी मिश्र के मुताबिक सुरक्षा की दृष्टि से बाहर से आए पुलिसकर्मियों के बल से संवाद कर लिया गया है। वही एक महत्वपूर्ण बैठक के मध्य से सभी अधिकारियों से आयोजन की सुरक्षा व्यवस्था पर चर्चा की गई है।

Exit mobile version