इंदौर शहर में लगातार पुलिस चाइनीस मांजे के खिलाफ कार्रवाई कर रही है वहीं सदर बाजार पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को चाइनीस मांजे के साथ गिरफ्तार किया है जिसके पास से तीन रोल चाइनीस मांझा जप्त किया गया है इस पर वैधानिक कार्रवाई की गई है।
गौरतलब है कि पुलिस लगातार चाइनीस मांझा खरीद-फरोख्त और उसकी बिक्री करने वालों के खिलाफ कार्रवाई कर रही है वहीं सदर बाजार पुलिस द्वारा क्षेत्र में चेकिंग अभियान चलाया गया था जिसमें मोहम्मद शाहिद नामक व्यक्ति को जूना रिसाला से गिरफ्तार किया गया जिसकी तलाशी लेने पर उसके पास से तीन रोल चाइनीस मांझा जप्त हुआ है पुलिस ने मांझा जमकर मोहम्मद सईद के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की है।
