पॉश कॉलोनी में चल रहा था सेक्स रैकेट का पर्दाफाश 6 महिला और दो पुरुष चढ़े पुलिस के हत्थे

By Abhishek Raghuvanshi
2 Min Read

इन्दौर की खजराना पुलिस ने मनोरमा मल्टी में छापा मार कार्यवाही करते हुए सेक्स रैकेट पकड़ने में सफलता हासिल की है वही पुलिस ने मौके से 6 महिला सहित दो पुरूष को आपत्तिजनक हालत में पकड़ा है पकड़े गए आरोपीयो से हजारों रुपय नगद पुलिस ने जब्त किए । पकड़ी गई दो महिला पश्चिम बंगाल की है जिनसे ह्यूमन ट्रेफिकिंग मामले में पूछताछ की जा रही है मुख्य महिला सरगना हेमलता उर्फ नीतू सहित सभी महिलाओं की उम्र 35 वर्ष से अधिक उम्र की बताई जा रही है ।

दरसअल इन्दौर की खजराना पुलिस को लगातार शिकायत मिल रही थी कि थाना क्षेत्र की पॉश कॉलोनी की मनोरमा मल्टी में सेक्स रैकेट चल रहा है जिस पर खजराना पुलिस द्वारा छापामार कार्यवाही करते हुए मुख्य सरगना हेमलता उर्फ नीतू सहित 6 महिला और दो पुरुष सरदार और आकाश को आपत्तिजनक स्थिति में गिरफ्तार किया गया है मुख्य सरगना द्वारा गरीबी का फायदा उठाकर पश्चिम बंगाल से महिलाओं को इन्दौर लाकर जिस्म फरोशी के धन्दे में धकेल देती थी वही पुलिस ने मौके से नगदी भी जब्त की है वही पुरे मामले में शहर के कई नामी लोगों के संरक्षण और शामिल होने की संभावना से इंकार नहीं किया जा सकता है।

Exit mobile version