इंदौर शहर में लगातार आत्महत्याओं के मामले रुकने का नाम ही नहीं ले रहे ऐसा ही एक मामला इंदौर के दो अलग अलग थाना क्षेत्र का सामने आया है अज्ञात कारणों के चलते आत्महत्या जेसा कदम उठाया है फिलहाल पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच में जुटी हैंदरअसल पूरा मामला इंदौर के बाणगंगा थाना क्षेत्र के नजदीक भागीरथपुरा का जहां बीकॉम स्टूडेंट स्नेहा यादव जिसकी उम्र लगभग 22 वर्ष है जिसने अज्ञात कारणों के चलते फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है वहीं परिजनों ने पुलिस को सूचना दी जिसके बाद पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए एमवाय अस्पताल पहुंचा है वहीं पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच में जुटी है
वही दूसरा मामला इंदौर के तिलक नगर थाना क्षेत्र का है जहां 17 वर्षीय युवक अरमान ने जो की मजदूरी का काम करता था जिसने अपने ही घर में आत्महत्या कर ली है आत्महत्या का कारण फिलहाल अज्ञात बताया जा रहा है वहीं युवक के पास से किसी भी प्रकार का कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है फिलहाल पुलिस मर्ग कायम कर मामले की जांच में जुटी है
