इंदौर कनाडिया थाना क्षेत्र में बीती सुबह एक युवक पर पेट्रोल पंप पर मामूली विवाद के दौरान एक आरोपी ने चाकू से हमला कर दिए था। हमले के बाद युवक को गंभीर अवस्था में अस्पताल ले जाया गया, जहां पर उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। वही लगभग 4 दिन बीत जाने के बाद अब युवक की हालत स्थिर बताई जा रही है। वही आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
डीसीपी संपत उपाध्याय ने बताया कि 21 मार्च को कनाडिया थाना क्षेत्र में पेट्रोल पंप पर फरियादी संजय खेडेकर का कनाडिया क्षेत्र के पेट्रोल पंप पर आरोपी अभिषेक चौहान से किसी बात को लेकर विवाद हो गया था, विवाद इतना बढ़ गया कि आरोपी अभिषेक द्वारा संजय पर ताबड़तोड़ चाकू से छह से सात वार कर दिए थे, जिसे गंभीर अवस्था में अस्पताल ले जाया गया था, हालांकि इलाज के बाद अब फरियादी की हालत स्थिर बताई जा रही है।
वहीं पुलिस द्वारा सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी पर धारा 307 के तहत मामला पंजीबद्ध किया है।
