रघुवंशी समाज नौ दिवसीय श्रीराम कथा के साथ मना रहा श्री राम जन्मोत्सव

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

श्री रघुवंशी समाज द्वारा श्री रघुकुल शिरोमणि भगवान श्री राम का 9 दिवसीय जन्म उत्सव मनाया जा रहा है जिसमें रघुकुल शिरोमणि श्री 1008 कनक बिहारी दास जी महाराज की शिष्य बहन रमा किशोरी जी के मुखारविंद से रघुवंशी कॉलोनी स्थित श्रीराम मंदिर में श्री राम कथा की धार्मिक गंगा बहाई जा रही है

बहन रमा किशोरी जी ने कथा का महत्व बताते हुए कहा कि एक स्वस्थ मनुष्य ही हर प्रकार के कार्यों को करने में सक्षम हो पाता है। इसके लिए उसके शरीर को स्वस्थ रहना बहुत आवश्यक होता है।

ठीक इसी प्रकार हमारी आत्मा को भी स्वस्थ रखने का एक सरल तरीका है। सत्संग का श्रवण और श्री राम कथा। उन्होंने कहा कि अगर जीवन में हमें आत्मिक सुख की प्राप्ति करनी है तो हमें श्री राम कथा का गायन, मनन और श्रवण जरूर करना चाहिए। यह आवश्यक नहीं है कि हम घंटों बैठकर रामकथा सुने। हम मन लगाकर थोड़े समय भी कथा सुनते हैं, तो यह हमें आत्मिक सुख की प्राप्ति कराती है।

Exit mobile version