इंदौर। चंदन नगर पुलिस ने पूर्व सरपंच सुरेश पटेल पर प्रकरण दर्ज किया है। उस पर दवाखाना संचालक को धमकाने और पिटवाने का आरोप है। पुलिस के मुताबिक, घटना 26 सितंबर की है। सुदामा नगर निवासी बालाराम गुप्ता ने शिकायत कर कहा कि पटेल ने राजेंद्र पटेल के माध्यम से घर बुलाया और कहा कि तू राजनीति करने लगा है। आरोपित सुरेश पटेल, भरत पटेल, जितेंद्र कलमोदिया, आनंदी सेठ ने मारपीट कर दी।
