- एरोड्रम थाना क्षेत्र में 20 मिनट में दो जगह वारदात करने वाले बदमाशों को क्राइम ब्रांच ने पकड़ा। सोना खरीदने वाली महिला व सुनार भी गिरफ्तार।
- बदमाशों ने बांगड़दा रोड शुक्ला पेट्रोल पंप के पास और 60 फीट रोड़ पर दो महिलाओं से की थी लूट।
सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस ने गोमा की फैल के सागर बौरासी और गांधीनगर के गौरव सेन को पकड़ा।
आरोपितों ने लूटा सोना अजय सोनी और सुलोचना सोनी को बेचा था। पुलिस ने दोनों को भी मुलजिम बनाया।
क्राइम ब्रांच ने दो बदमाशों को गिरफ्तार किया है। आरोपित ब्राउन शुगर का नशा करते हैं। आरोपितों ने एरोड्रम थाना क्षेत्र में दो महिलाओं को लूटा था। दोनों वारदात 20 मिनट के भीतर की और फरार हो गए। पुलिस ने लूट और चोरी का सोना खरीदने वाली महिला व सुनार को भी गिरफ्तार कर लिया है।
डीसीपी (अपराध) निमिष अग्रवाल के मुताबिक, 28 सितंबर को बांगड़दा रोड़ (शुक्ला पेट्रोल पंप के पास) और 60 फीट रोड़ पर अनिता अग्रवाल एवं उषा जैन के साथ लूट की वारदात हुई थी। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपित सागर पुत्र सुरेश बौरासी निवासी गोमा की फैल और गौरव पुत्र राजेश सेन निवासी गांधीनगर को गिरफ्तार कर लिया। आरोपित ब्राउन शुगर का नशा करते हैं। नशे के लिए ही लूट करना स्वीकारा है। आरोपितों ने लूटा गया सोना अजय सोनी और सुलोचना सोनी को बेचा था। पुलिस ने दोनों को मुलजिम बनाकर एरोड्रम थाने के सुपुर्द किया है।
