पूर्व मुख्यमंत्री द्वारा मदिरा प्रदेश कहे जाने पर नाराज भाजपा नगर अध्यक्ष ने किया विरोध प्रदर्शन

By Abhishek Raghuvanshi
2 Min Read

पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ द्वारा मध्यप्रदेश को मदिरा प्रदेश कहे जाने पर नाराज नगर भाजपा ने किया विरोध प्रदर्शन, और प्रदर्शन के माध्यम से पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ से प्रदेश की करोड़ों जनता से माफी मांगने की मांग की है।

दरअसल प्रदर्शन के माध्यम से भाजपा नगर अध्यक्ष गौरव रणदिवे ने कहा कि कमलनाथ के बयान से प्रदेश की जनता को आहत किया है इसके लिए उन्हें प्रदेश की जनता से माफी मांगनी चाहिए दरअसल गुरुवार को कांग्रेस के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के मध्य प्रदेश को मदिरा प्रदेश के जाने से नाराज भारतीय जनता पार्टी के नगर अध्यक्ष हुआ कार्यकर्ताओं द्वारा इंदौर के लीगल तिराहे पर कमलनाथ के बयान को लेकर विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान भारतीय जनता पार्टी के नगर अध्यक्ष गौरव रणदिवे ने बताया कि मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता कमलनाथ जी द्वारा शांति और समृद्धि के टापू एवं अपनी संस्कृति के लिए विशिष्ट पहचान रखने वाले हमारे मध्यप्रदेश को मदिरा प्रदेश कहे जाने प्रदेश के करोड़ों जनता आहत किया है। नगर अध्यक्ष ने कहा कि जिस प्रदेश में ओंकारेश्वर महाकालेश्वर जैसे ज्योतिर्लिंग विद्यमान है जहां प्रवासी भारतीय सम्मेलन, ग्लोबल इन्वेस्टर सम्मिट जैसे आयोजन ओर जी20 समूह के देशों की बैठकें प्रदेश के अलग-अलग शहरों में आयोजित हो रही हैं जहां स्थित शहर को देश के सबसे स्वच्छ शहर का दर्जा प्राप्त है जहां की संस्कृति व खानपान पूरे देश में ही नहीं विदेश में ही अपनी विशिष्ट पहचान रखती है हमारे ऐसे प्रदेश को मदीरा प्रदेश कहना कमलनाथ के मानसिक दिवालियापन को दर्शाता है ।

Exit mobile version