कुरवाई विधानसभा क्षेत्र में क्षेत्रीय विधायक हरि सिंह सप्रे द्वारा गांव गांव पहुंचकर विकास यात्रा निकाली जा रही

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

/कुरवाई विधानसभा क्षेत्र में क्षेत्रीय विधायक हरि सिंह सप्रे द्वारा गांव गांव पहुंचकर विकास यात्रा निकाली जा रही है! जिसका भव्य स्वागत हो रहा है…हर गांव में विधायक को जनता का भरपूर आशीर्वाद मिल रहा है…विधायक हरि सिंह के साथ जिला मीडिया प्रभारी देवेंद्र रघुवंशी डेबू,पूर्व मंत्री रघुवीर सिंह सूर्यवंशी आदि लोग साथ चल रहे हैं! क्षेत्र में विधायक के पहुंचते ही कार्यकर्ताओं का हुजूम लग जाता है और अपने लोकप्रिय विधायक की विकास यात्रा में शामिल होने दूर-दूर से कार्यकर्ता पहुंच जाते हैं! ग्राम मसूदपुर एवं बरेट में विधायक की विकास यात्रा का जोरदार स्वागत हुआ!विधायक ने टाइम न्यूज़ से बात करते हुए कहा कि शिवराज सरकार की जो भी जनहितकारी योजना हैं उनको जनता तक पहुंचाना हमारा काम है और उनका अधिक से अधिक जनता को लाभ मिले इसके लिए हम विकास यात्रा निकाल रहे हैं!

Exit mobile version