पूर्व पार्षद फिर भाजपा में….. भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय नें की उनकी घर वापसी

By Abhishek Raghuvanshi
2 Min Read

भाजपा के पूर्व पार्षद कमल यादव कि फिर से घर वापसी हो गई है कमल यादव पार्षद वार्ड क्र 51 से चुनाव निर्दलीय चुनाव लड़े थे इसके बाद पार्टी ने उन्हें 6 वर्ष के लिए निष्कासित किया था। शनिवार को भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयर्गीय द्वारा इंदौर महानगर के संपूर्ण यादव समाज की बड़ी संख्या में बैठक के दौरान कमल यादव को पार्टी की सदस्यता ग्रहण करवाई। इस दौरान यादव समाज के वरिष्ठ जन मौजूद रहे है। कमल यादव ने बताया वह और उनका परिवार फिर से भाजपा के लिए ताकत से काम करेगें। और विधानसभा में एक में कैलाश विजयवर्गीय को करीब एक लाख मतो से विजय बनवाएंगे वही वही विधानसभा 5 में भाजपा को 50000 मतों से यादव समाज विजय दिलाएगा विधानसभा पांच के विधायक महेन्द्र हार्डिया नें अपनी और से कमल यादव को शुभकॉमनाए देते हुए कहा कि कमल यादव जैसे जुझारू कार्यकर्ताओं की वापसी पार्टी को और भी मजबूत करेगी। साथी भारतीय जनता पार्टी के कई कार्यकर्ताओं ने पुनः पार्टी में आने पर बधाई दी इस अवसर पर वरिष्ठ आर डी यादव गुलशन यादव राकेश यादव रघु यादव विजय यादव संतोष यादव गब्बर चौधरी सत्यनारायण यादव किशन यादव गणपत यादव पुरुषोत्तम यादव श्याम यादव अशोक यादव राजेश यादव भीम यादव मुकेश यादव आदि सैकड़ो समाज जनों के बीच भारतीय जनता पार्टी में वापसी हुई

Exit mobile version