4 वर्ष की मासूम से दरिंदगी करने वाले को भेजा जेल, बच्चियों के पैरेंट्स से बात करेगी पुलिस

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read


इंदौर| नर्सरी में पढ़ने वाली चार साल की मासूम से दरिंदगी करने वाले वैन ड्राइवर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। उसने घटना स्वीकारी, वहीं लंबी पूछताछ में लगा कि वह साइको जैसा है।
संयोगितागंज एसीपी तुषार सिंह के अनुसार सेंटपॉल स्कूल में पढ़ने वाली नर्सरी की छात्रा का मेडिकल हो चुका है। आरोपी वैन चालक मनीष कश्यप से लगातार पूछताछ की गई, ताकि पता लगा सकें कि उसने और कोई घटना तो नहीं की है। एक घंटे पूछताछ में आरोपी ने अन्य कोई वारदात नहीं कबूली, लेकिन बातचीत में वह साइको जैसा व्यवहार करता रहा। वैसे बातचीत में वह सामान्य लगा। अब अन्य परिजन से भी बातचीत कर पता करेंगे कि आरोपी ने किसी अन्य के साथ तो घटना नहीं की थी। आरोपी का रिकॉर्ड और उसकी दिनचर्या के बारे में भी पता किया जा रहा है।

Exit mobile version