पिछले साल शुरू हुए सोनी सब के शो पुष्पा इंपॉसिबल के कलाकार आज इंदौर पहुंचे और मीडिया से रूबरू हुए साथी पुष्पा धारावाहिक समाज की अशिक्षित महिलाओं के लिए एक मिसाल भी बना, धारावाहिक की जो स्टोरी है वहां एक रियल लाइफ स्टोरी है जिस पर यह पुष्पा इंपॉसिबल धारावाहिक शुरू किया गया है। दरअसल पुष्पा इम्पॉसिबल’ का प्रसारण पिछले साल जून में शुरू हुआ था और अब यह देशभर के दर्शकों में लोकप्रिय है। इस शो की मजबूत और उत्साही नायिका पुष्पा का किरदार हरफनमौला एक्टर करुणा पांडे निभा रही हैं गुजरात की रहने वाली और खुद के दम पर एक बिजनेसवुमन बनी तीन बच्चों की माँ, पुष्पा की कभी हार न मानने वाली सोच और लाख टके की मुस्कुराहट ने उसे सम्मान दिलाया है। ‘पुष्पा इम्पॉसिबल’ के एक्टर्स करूणा पांडे, जयेश मोरे और गरिमा परिहार आज इंदौर पहुंची साथ ही धारावाहिक में हो रहे बदलाव को लेकर मीडिया से चर्चा की पुष्पा इंपॉसिबल धारावाहिक की स्टोरी अशिक्षित महिला के ऊपर आधारित है, धारावाहिक में पुष्पा का सामना अब उसके अतीत से होने जा रहा है। इस तरह धारावाहिक से जुड़ी कई तरह की बातें कलाकारों ने मीडिया से शेयर की
