इंदौर पुलिस ऑपरेशन प्रहार के तहत मादक पदार्थ की तस्करी करने वाले आरोपियों को 1.5 किलो गांजे के साथ पकड़ा

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

इंदौर पुलिस ऑपरेशन प्रहार के तहत लगातार मुखबिर की सूचना के आधार पर मादक पदार्थ की तस्करी करने वाले आरोपियों की धरपकड़ की जा रही है इसी तारतम्य में हजारों रुपए कीमत का गांजा तस्कर करने वाले युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है…

दरसाल इंदौर शहर विकासशील शहरों की गिनती में आ रहा है उसी तरह से शहर में कई पब और बार सहित अन्य स्थानों पर मादक पदार्थ की तस्करी के मामले भी लगातार बढ़ते नजर आ रहे हैं इसी के चलते विजयनगर पुलिस द्वारा मुखबिर की सूचना के आधार पर 1 किलो 500 ग्राम अवैध रूप से मादक पदार्थ गांजे की तस्करी करने वाले संतोष बाघ निवासी विजयनगर को गिरफ्तार किया है जिस पर पुलिस ने एनडीपीएस के तहत कार्रवाई के साथ ही वह गांजा किस व्यक्ति को देने के लिए आया हुआ था उसको लेकर पूछताछ में जुटी हुई है

Exit mobile version