इंदौर में महिला का अश्लील वीडियो बनाया, पुलिसकर्मी का बेटा-बहू गिरफ्तार

By Abhishek Raghuvanshi
2 Min Read
  • पुलिस ने बुधवार को एफआइआर दर्ज की और रात में ही दोनों को हिरासत में भी ले लिया।

इंदौर। शादीशुदा महिला का अश्लील वीडियो बनाने का मामला सामने आया है। पुलिस ने महिला के जेठ और जेठानी को गिरफ्तार किया है। आरोपित पुलिसकर्मी का बेटा और बहू है। आरोपितों पर विभिन्न धाराओं में प्रकरण दर्ज किया है।
मामला एरोड्रम थाना अंतर्गत आने वाली सुखनिवास धाम कालोनी का है। 30 वर्षीय महिला की शिकायत पर पुलिस ने एक महिला और पुरुष के विरुद्ध प्रकरण दर्ज किया है। टीआइ राजेश साहू के मुताबिक घटना इसी वर्ष 30 सितंबर की है। फरियादी महिला का पति आपराधिक प्रकरण में जेल में बंद था। रिश्ते में जेठ लगने वाला आरोपित राहुल ने उससे पति की जमानत के संबंध में चर्चा की और नजदीकी बढ़ा ली। उसने महिला के साथ अश्लील हरकतें करना शुरू कर दी।राहुल उससे चैटिंग और वीडियोकाल करने लगा। एक दिन वीडियो कर पर ही उसने महिला का अश्लील और आपत्तिजनक वीडियो भी बना लिया। यह वीडियो राहुल की पत्नी वर्षा के हाथ लग गया। उसने इंटरनेट मीडिया पर उसको बहुप्रसारित कर दिया। टीआइ के मुताबिक आरोपित पुलिसकर्मी के बेटे-बहू है। पुलिस ने बुधवार को एफआइआर दर्ज की और रात में ही दोनों को हिरासत में भी ले लिया।

Exit mobile version