बदनाम करने की धमकी देता था सोशल इन्फ्लूएंसर

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

दुष्कर्म के मामले में फरार सोशल इन्फ्लूएंसर राबिन अग्रवाल की पुलिस सरगर्मी से तलाश कर रही है। एफआइआर की जानकारी मिलते ही राबिन फरार हो गया है। उसके विरुद्ध लिवइन पार्टनर ने केस दर्ज करवाया है। पीड़िता ने कथनों में बताया कि आरोपित एक साल से शारीरिक शोषण कर रहा है। वह शादी का बोलकर संबंध बनाता था।

बाद में उसकी सगाई अन्य युवती से हो गई। पीड़िता का आरोप है कि राबिन उसे बदनाम करने की धमकी देता था। वह रसूखदार लोगों के संपर्क में होने का बोलकर डराता था। पुलिस के मुताबिक, राबिन फरार है। उसका मोबाइल भी लगातार बंद आ रहा है।

Exit mobile version