पुलिस ने दिया नगर निगम को बदमाश के मकान तोड़ने का नोटिस

By Abhishek Raghuvanshi
2 Min Read

इंदौर के कनाडिया थाना क्षेत्र में गाड़ी टकराने की बात को लेकर हत्याकांड की घटना को अंजाम देने वाले सद्दाम के घर पर पुलिस अतिक्रमण की कार्रवाई कर सकती है और इसको लेकर इंदौर नगर निगम को पुलिस के द्वारा पत्र भी लिख दिया गया है और जल्द ही पूरे मामले में आगे पुलिस के द्वारा कार्रवाई की जाएगी।

उत्तर प्रदेश से शादी कर अपने घर में लौट रहे दीपक की सद्दाम और अन्य लोगों ने गाड़ी टकराने की बात को लेकर चाकू मार कर हत्याकांड की घटना को अंजाम दिया था इस पूरे ही मामले में पुलिस ने सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे पहुंचा दिया है तो वहीं इस पूरे मामले में पुलिस मुख्य आरोपी सद्दाम के घर पर अतिक्रमण की कार्रवाई की योजना बना रही है इसके चलते दो नगर निगम से उसकी संपत्तियों के बारे में जानकारी मांगी है साथ ही पत्राचार कर इंदौर नगर निगम से उसके घर पर अतिक्रमण की कार्रवाई को लेकर दिशा निर्देश भी दिए हैं तो वहीं अब जल्दी इंदौर नगर निगम आरोपी के घर पर अतिक्रमण की कार्रवाई कर सकती है बता दे आरोपी सद्दाम के खिलाफ कई थाना क्षेत्रों में पहले भी कई तरह के अपराध दर्ज है।

Exit mobile version