इंदौर की गांधीनगर महिला एसीपी ने रात में अपने सर्कल के थानो में ढाबो पर चेंकिग की। इस दौरान यहां अवैध तरीके से शराब पिलाई जा रही शराब को लेकर ढाबे पर कारवाई की। वह देर रात तक खुले ढाबा संचालको को शराब ना पिलाने ओर समय पर बंद करने की बात भी कही। जोन 2 में अभिषेक आनंद ने लसूड़िया ओर कनाड़िया इलाको के ढाबो पर चेंकिग की। इधर गांधीनगर एसीपी रूबीना खान ने राउ,राजेन्द्रनगर के ढाबो पर जाकर चेेंकिग की। यहां बैठे कई लोगो की बीथ एनालाइजर से टेंस्टिग की गई। वही शराब पिलाने वाले ढाबा संचालक पर आबकारी एक्ट के तह्त कारवाई की गई।
ढाबे पर टेबल के नीचे मिली शराब की बोतल
एसीपी रूबीना खान बायपास इलाके के एक ढाबे पर पहुंची। यहां टेबल के नीचे कस्टमर ने शराब की बोतल छिपा दी। इसके बाद उन्हें थाने भेजकर शराब पीने के मामले में कारवाई की गई वही ढाबा संचालक पर भी आबकारी एक्ट के तह्त केस दर्ज किया गया। कमिश्नर के आदेश के बाद सभी थाना इलाकों में बायपास पर चेंकिग अभियान चलाया जा रहा है।
