पुलिसकर्मियों पर हमला करने वालों पर अड़ीबाजी का केस

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

बाणगंगा पुलिस ने उन लोगों पर एक और एफआइआर दर्ज कर ली, जिन्होंने पुलिसकर्मियों पर हमला किया था। आरोपितों पर रुपयों की अवैध मांग करने का आरोप है। गुरुआनंद नगर में मंगलवार को बाणगंगा थाने के सिपाही आशीष व एक अन्य से मारपीट हुई थी। मामले में बुधवार को पुलिस ने राम, हीरालाल शर्मा, श्याम, संजय उर्फ एसके उर्फ माडल और सुनीता शर्मा पर केस दर्ज किया।
आरोपितों पर गुरुआनंद नगर निवासी विशाल बंसोड़े ने चंदा मांगने और मारपीट करने का आरोप लगाया है। मंगलवार को पुलिस ने पुलिसकर्मियों से मारपीट और शासकीय कार्य में बाधा पंहुचाने के आरोप में एफआइआर दर्ज की थी।

Exit mobile version