पुरानी रंजिश में सिर पर बैट से कई बार हमला कर मौत के घाट उतारा

By Abhishek Raghuvanshi
2 Min Read

विजय नगर थाना क्षेत्र में मुक्तिधाम के सामने वाली सड़क पर पुरानी रंजिश में आरोपित ने सोमवार को 24 वर्षीय आशुतोष परमार निवासी छोटी खजरानी को सिर पर बैट से कई बार हमला किया। इसके बाद आशुतोष को लहूलुहान हालत में छोड़कर भाग निकला। गंभीर हालत में स्वजन अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डाक्टर ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस आरोपित की तलाश कर रही है। पुलिस के मुताबिक घटना शाम छह से सात बजे के बीच की है। जांच में पता चला कि पुलिस में मुखबिरी की बात पर ऋषभ गुर्जर नामक युवक ने हमला किया है। मृतक की पत्नी इशिका ने आरोप लगाया कि पुरानी रंजिश के चलते ऋषभ और अन्य ने हत्या की है। सुबह आशुतोष के पास फोन आने पर वह चला गया था। इसके बाद मेरे पास कोई फोन नहीं आया। शाम को किसी ने सूचना दी कि आशुतोष मुक्तिधाम के पास पड़ा है। आरोप लगाया कि क्षेत्र का एक बदमाश जेल में बंद है। उसने मुखबिरी की शंका में आशुतोष को जान से मारने की धमकी दी थी। बता दें कि इशिका और आशुतोष का प्रेम विवाह हुआ था। इनकी दो साल की बेटी भी है। आशुतोष गाड़ियां धोने का काम करता था

Exit mobile version