इंदौर शहर के द्वारकापुरी थाना में धारा 307 का प्रकरण दर्ज हुआ है। बताया जा रहा है कि यूवको में पुरानी रंजिश के चलते यह विवाद हुआ था जिसमें एक यवक नें दूसरे के युवक पर प्राण घातक हमला कर दिया।
दरअसल घटना द्वारकापुरी क्षेत्र के गोंधवले धाम स्थित गुरुशंकर नगर मे रहने वाले धीरज पिता जगदीश राठौर के साथ हुई है। फरयादी ने बताया कि वह अपने दोस्त अज्जू पवार के साथ किसी कार्य से ऋषि पैलेस से गुजर रहा था इस दौरान वहां पर रहने वाले आकाश नें उसे रोका एवं अभद्र व्यवहार करने लगा। फरियादी ने उसे गालिया देने का विरोध किया तो बदमाश नें चाकू निकाल कर दोनों युवकों पर हमला कर दिया। जिसमे धीरज और उसके दोस्त को गंभीर चोटे आई हैं। हालांकि पुलिस ने इस मामले में आकाश के खिलाफ 307 एवं अन्य धाराओ में प्रकरण दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
