शुजालपुर में हुआ सर्वधर्म सभा का आयोजन नगरपालिका परिषद ने गांधी पार्क में किया आयोजन

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

आज शुजालपुर में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पंडित लाल बहादुर शास्त्री की जन्म जयंती पर एक सर्वधर्म प्रार्थना का आयोजन किया गया। नगर के गांधी पार्क में नगरपालिका परिषद द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर इस कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम में स्कूल शिक्षा राज्यमंत्री इंदरसिंह परमार,भाजपा जिलाध्यक्ष अशोक नायक और नगरपालिका अध्यक्ष बबीता बेनी प्रसाद के साथ बड़ी संख्या में समाजसेवी शामिल हुए। कार्यक्रम में मंत्री इंदरसिंह परमार ने गांधीजी के स्वच्छता संदेश को आत्मसात कर उनके आदर्शों पर चलने के लिए प्रेरित किया। इस कार्यक्रम में अतिथियों द्वारा स्वच्छता सैनिकों को भी सम्मानित किया गया।

Exit mobile version