पीएससी की छात्रा के साथ दुष्कर्म, आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

By Abhishek Raghuvanshi
2 Min Read

इंदौर पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद पंजाब से दुष्कर्म के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी पुलिस को कई बार चुनौती दे चुका था, पुलिस ने आरोपी पर दस हजार रूपये का इनाम तक घोषित कर दिया था, लेकिन इसके बावजूद आरोपी अपनी लोकेशन बदलकर पुलिस को चकमा दे रहा था। जिसे गिरफ्तार कर पूछताछ की जा रही है।

दरअसल राऊ पुलिस को पीएससी की छात्रा ने शिकायत दर्ज कराई थी कि पीएससी की तैयारी के दौरान उसकी दोस्ती आरोपी प्रिंस राजपूत निवासी मिर्जापुर से हुई थी, आरोपी ने पीड़िता को झांसा देकर किराए के कमरे में शादी का वादा कर रखा, और कई बार जबरदस्ती दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया, पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी, लेकिन इस दौरान आरोपी पुलिस की सूचना मिलने पर मौके से फरार हो गया, आरोपी को तलाशने के लिए पुलिस उसके घर उत्तर प्रदेश तक पहुंची, लेकिन आरोपी के परिवार ने आरोपी को वहां से भी भगा दिया था, आरोपी के परिवार राजनीतिक दबाव बनाकर पुलिस के शिकंजे से आरोपी को बचाने का प्रयास करते रहे, आरोपी और उसके परिवार ने पुलिस को चैलेंज तक कर दिया, जिसके बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ 10 हजार रुपए का इनाम तक घोषित कर दिया था, आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने तकनीकी की मदद लेना शुरू की, इसके बाद पुलिस को सूचना मिली कि आरोपी पंजाब के डेरा बस्ती गुलाबगढ़ में अपनी पहचान छुपा कर घूम रहा है, पुलिस ने 5 दिन तक वहीं डेरा डाला और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। फिलहाल आरोपी से पुलिस पूछताछ कर रही है।

Exit mobile version