ऑटो डील कारोबारी से ठगी , बुलेट दिखाकर 25000 ले गया बदमाश

By Abhishek Raghuvanshi
2 Min Read

इंदौर के द्वारकापुरी थाना क्षेत्र में एक ऑटो डील कारोबारी से ठगी का मामला सामने आया है जहां युवक बुलेट बेचने के बहाने उसके पास आया पैसा लेकर रफूचक्कर हो गया । जिसके बाद फरियादी ने थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई और पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए मामला दर्ज कर जांच शुरू की

दरअसल पूरा मामला इंदौर के द्वारकापुरी थाने में फरियादी रविंद्र सिंह पाल निवासी सुदामा नगर की शिकायत पर आरोपी आशीष राणा निवासी परिवहन नगर के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया गया है वही फरियादी ने बताया कि उसका विद्युर नगर में ऑटो डील का काम है आरोपी लगभग 6 माह पहले उसके ऑफिस पर आया और बताया कि बुलेट राकेश भाई की है यह बेचना है । उसका सौदा 1 लाख में में तय हुआ वही आरोपी आशीष ने 25 हजार ले लिए गाड़ी के पेपर ट्रांसफर करते समय पर गाडी देने की बात कही वही बदमाश गाड़ी लेकर चला गया बाद में ना तो पैसा लौटाया न हीं गाड़ी दी फरियादी कई दिनों से आरोपी से पैसा लौटाने को कह रहा था उसने पैसा नहीं लौटाया तो फरियादी ने मामले की शिकायत थाने पहुंचा की जांच के बाद अब केस दर्ज हुआ है

Exit mobile version