पिछले माह हुए बच्चे की मौत मामले में पिता और फैक्ट्री मालिक के खिलाफ मामला दर्ज।

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

पिछले माह बाणगंगा थाना क्षेत्र की एक फैक्ट्री में बच्चे की लापरवाही की वजह से मौत हो गई थी जिसका पुलिस ने मर्ग कायम किया था पूरे मामले में जांच के बाद पुलिस ने बच्चे के पिता और फैक्ट्री मालिक की लापरवाही पाई जिसके बाद पुलिस ने दोनों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

मामला फरवरी माह का है जहां नेहाल सिंह नामक युवक अपने 2 वर्षीय बच्चे को लेकर फैक्ट्री में काम करने जाता था जहां प्लास्टिक की पुरानी बोतल को दबाकर उसके बंडल बनाए जाते हैं उसी दौरान निहाल सिंह प्लास्टिक की बोतल को दबाकर उनके बंडल बना रहा था वहीं पर उसका बच्चा भी चल रहा था जहां प्लास्टिक का बोतल का बंडल निकालने के दौरान एक बंडल बच्चे के ऊपर आ गिरा था जिसमें बच्चा दब गया था और उसकी घटनास्थल पर मौत हो गई थी पूरे मामले में पुलिस ने जांच के बाद बच्चे के पिता नीहाल सिंह और फैक्ट्री मालिक सुनील के खिलाफ लापरवाही बरतने का मामला दर्ज किया है आगे पूरे मामले में वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

Exit mobile version