पालदा से बोल बम कावड़ यात्रा का अयोजन कांटा फोड़ मंदिर पर किया अभिषेक नशा मुक्ति का दिया संदेश

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

रविवार दोपहर पालदासे बोल बम कावड़ यात्रा निकाली गई,, इस यात्रा में सैकडों महिलाएं, पुरूष और बच्चे शामिल थे,, यात्रा में युवाओं ने नशा मुक्ति का संदेश भी दिया,,,,

विधायक आकाश विजयवर्गीय के मार्ग दर्शन में निकाली गई यात्रा के संयोजक ललित यादव सुनिल पुरोहित ने बताया कि कावड़ के माध्यम से नशा मुक्ति को लेकर संदेश भी दिया गया,, यात्रा में बड़ी संख्या में मातृ शक्ती शामिल हुईं ,,युवाओं के हाथ में नशे मुक्ति की तख्तियां थीं ,, यात्रा मार्ग पर जगह जगह कावडियो का स्वागत पार्षद मनीष मामा, मृदुल अग्रवाल तुलसीराम सैनी ,यश सैनी ,महेश सैनी और क्षेत्रवासियों ने किया। यात्रा में आशा कैलाश विजयवर्गिय भी शामिल हुई,,, यात्रा का समापन कंटाफोड मन्दिर पर जलाभिषेक के साथ हुआ,,

Exit mobile version