,इन्दौर बाबजी नगर में वामा मैत्री गोस्वामी क्लब द्वारा हरियाली तीज का आयोजन

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

इन्दौर बाबजी नगर में वामा मैत्री गोस्वामी क्लब द्वारा हरियाली तीज का त्यौहार पर्यावरण संरक्षण, ग्रीन इंदौर के तहत पौधारोपण,और इको फ्रेंडली राखी प्रशिक्षण द्वारा मनाया गया,,वामा मैत्री गोस्वामी क्लब की अध्यक्ष प्रीति गिरी ने बताया कि क्लब की मीटिंग अनेक सेवा गतिविधियों के साथ संचालित की जाती है इसमें महिला सशक्तिकरण ,दिव्यंग सेवा शिक्षा ,व गौ सेवा जैसे कार्य शामिल है,,शनिवार को बाबजी नगर में हरियाली तीज महोत्सव मनाया गया ,,इस मौके पर संस्था की महिला सदस्यों ने सावन के गीत ,तंबोला मनोरंजन गेम ,डांस रैंप वॉक का आनंद लिया,, राखी मेकिंग का प्रशिक्षण मृदुला सिन्हा, रूपाली तंवर और प्रीति गिरी ने किया कार्यक्रम का संचालन लता गोस्वामी व श्वेता गोस्वामी ने किया आभार प्रीति गिरी ने माना,,

Exit mobile version