पांचवी मंजिल से गिरी नाबालिग:रहवासियों ने दी पिता को सूचना, परिवार बोला हमें हत्या की आशंका

By Abhishek Raghuvanshi
2 Min Read

इंदौर के कनाड़िया इलाके में 15 साल की नाबालिग की पांचवी मंजिल से गिरने से मौत हो गई। सुबह आसपास के लोगों ने देखा तो परिवार को जानकारी दी। चाचा उसे लेकर एमवाय अस्पताल पहुंचे। यहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
कनाड़िया पुलिस के मुताबिक घटना भूरी टेकरी क्षेत्र के मानवता नगर की है। यहां रहने वाली आरती (15) पुत्री पप्पू चौहान काे उसके चाचा बुधवार सुबह एमवाय अस्पताल लेकर पहुंचे। चाचा ने पुलिस को दी जानकारी में बताया कि सुबह लोगों ने उसे जमीन पर पड़े देखा तो उन्हें जानकारी मिली। आरती रात 12 बजे के बाद परिवार से बात करके सोई थी। सुबह करीब साढ़े छह बजे उसे पिता ने उठाया और नीचे चले गए। इसके बाद करीब साढ़े सात बजे अन्य रहवासियों ने उसे बिल्डिंग के नीचे पड़े देखा। हालांकि परिवार के लोगों ने मामले में हत्या की आशंका जताई है।

हादसा या सुसाइड को लेकर जांच
पुलिस के मुताबिक अभी घटनास्थल पर जाकर मामले की जांच करवाई जा रही है। वह किसी तरह के हादसे में गिरी या फिर उसने यह कदम जानबूझकर उठाया इसकी जांच करेंगे। आरती हाउस कीपिंग का काम करती थी। उसके पिता प्लम्बर हैं। परिवार में एक बहन और एक भाई भी है।

Exit mobile version