इंदौर जिले में विधानसभा चुनाव के मतदान के तीन दिन पहले आबकारी विभाग द्वारा 69 स्थानों पर दबिश देकर साढ़े चार लाख की अवैध शराब जब्त की गई। इस दौरान आबकारी विभाग ने मप्र आबकारी अधिनियम की विभिन्न धाराओं में 68 प्रकरण पंजीबद्ध किए। आबकारी विभाग के सहायक आयुक्त मनीष खरे ने बताया कि केसरबाग ब्रिज के पास रेल पटरी के पास झाड़ियों में छुपाकर पालीथिन से ढंककर रखी गई स्टाक बीयर की 198 केन जब्त की गई।
