पहाड़ी क्षेत्रों में हो रही बर्फबारी मध्य प्रदेश में मौसम ने ली करवट मौसम एवं कृषि विभाग विशेषज्ञ ने दी जानकारी

By Abhishek Raghuvanshi
2 Min Read

पहाड़ी क्षेत्रों में हो रही बर्फबारी की वजह से हवाओं की दिशा में परिवर्तन हो रहा है जिसकी वजह से प्रदेश के मालवा निमाड़ सहित इंदौर जिले में हवा के कारण ठंड का मौसम बना हुआ है। आने वाले दिनों में सर्दी और बढ़ने की संभावना है।

मध्य प्रदेश में इन दोनों बर्फीली हवाओं के साथ ही सर्दी का मौसम हो रहा है। जहां इंदौर सहित मालवा निमाड़ क्षेत्र में बीते कुछ दिनों से ठंडी हवाएं बह रही है। इंदौर स्थित शासकीय कृषि महाविद्यालय के मौसम एवं कृषि विभाग विशेषज्ञ डॉ. एच एल खपेड़िया ने बताया की वर्तमान में अधिकतम तापमान 22 से 23 डिग्री मापा गया है तो वहीं न्यूनतम तापक्रम बीते दिन 7 डिग्री नोट किया गया है 2 से 3 डिग्री की गिरावट तापक्रम में देखने को मिली है वहीं आने वाले दिनों में अधिकतम तापक्रम 22 से 23 डिग्री तक बना रहेगा तो वही न्यूनतम तापक्रम में 1 से 3 डिग्री तक उतार चढ़ाव देखने को मिलेगा। कहीं पास से छे घंटे तक बदल युक्त मौसम रहेगा और बादल छटने के साथ ही तापक्रम मैं बढ़ोतरी हो जाएगी। विशेषज्ञ की माने तो वर्तमान में कई पहाड़ी क्षेत्रों में बर्फबारी होने की वजह से हवाओं की दिशा और गति में परिवर्तन हुआ है जिसकी वजह से हमें नमी युक्त हवा प्राप्त हो रही है और सर्दी बढ़ती हुई लग रही है।

Exit mobile version