रावजी बाजार क्षेत्र में नाबालिक सात वर्षीय बच्ची के गायब होने के बाद हड़कंप मच गया । मामले में पुलिस ने बच्ची को एक महिला के घर से छुड़वाया है । आरोपी महिला ने 70 हजार रुपए के लेनदेन में बच्ची के हाथ पैर बांधकर घर में बंद कर दिया था । अब पुलिस आरोपी महिला से पूछताछ में जुटी है
घटना रावजी बाजार थाना क्षेत्र के नार्थतोड़ा की है । यह रहने वाली सात वर्षीय बच्ची रविवार चार बजे के आसपास अचानक लापता हो गई । परिजनों ने उसे आसपास तलाशा लेकिन वो नही मिली । तब परिजनों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी । बच्ची के अपहरण का मामला सुनकर पुलिस तुरंत हरकत में आई और क्षेत्र में लगे सीसीटीवी फुटेज निकाले तो पास ने ही रहने वाली ज्योति कुराड़िया बच्ची को ले जाते हुए दिखाई दी। महिला को पकड़कर जब पूछताछ की गई तो महिला ने बच्ची का अपहरण करना काबुल किया । उसके कब्जे से बच्ची को छुड़ाया गया । उसने बच्ची के हाथ पैर बांधकर घर में बंद कर दिया था । आरोपी महिला ने 70 हजार के समूह लोन नहीं चुका पाने पर बच्ची का अपहरण किया था
पुलिस ने बच्ची को सकुशल उसके परिजनों को सौप दिया है वही आरोपी महिला से पूछताछ जारी है ।
