पहले महिलाओं की रेकी करते फिर अकेली देख लूट लेते थे

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

विजय नगर पुलिस ने शुक्रवार को चार लुटेरे पकड़े थे, उन्होंने शनिवार को खुलासा किया है कि वे पैदल और अकेली गुजरने वाली महिलाओं की पहले रेकी करते थे, फिर उनका मोबाइल या पर्स लूटकर भाग जाते थे। बदमाशों से लूट के 7 मोबाइल बरामद किए गए हैं।

पुलिस ने बताया कि बदमाशों से एक बाइक मिली है। इन्हें रिमांड पर लेकर पुलिस क्षेत्र में हुई लूट की व अन्य वारदातों में भी पूछताछ कर रही है। विजय नगर टीआई रवींद्र गुर्जर ने बताया कि बदमाशों के नाम जीशान खान निवासी मालवीय नगर, अभिषेक साहू निवासी स्कीम-78, अमित निवासी मारुति नगर और रोहन देवनगर हैं। इनके एक बाइक भी मिली है। आरोपियों ने बीते दिनों प्रेस्टीज कॉलेज के पास पैदल जा रही सीमा का पर्स लूटा था, जिसमें पांच हजार रुपए व मोबाइल था। सीमा ने फुटेज भी पुलिस को दिए थे। इसके बाद 50 से ज्यादा स्थानों के फुटेज देखने के बाद बदमाशों की पहचान हुई। चारों शातिर लुटेरे हैं। इनसे अन्य वारदातों के बारे में पूछा जा रहा है।

Exit mobile version