इंदौर हिंदूवादी संगठन गौ जन कल्याण संघ संस्थापक अध्यक्ष व नवनिर्माण सेना प्रदेशाध्यक्ष पवन सोलंकी ने भोपाल से उज्जैन जाते समय भोपाल आयोध्या बायपास पर सड़क पर बेहोशी की हालत में महिला को देखकर तुरंत सीपीआर ट्रीटमेंट देकर महिला की जान बचाई हैं इसी तरह अध्यक्ष पवन सोलंकी ने कही लोगों को हार्ट अटैक दौरा पड़ने पर सीपीआर ट्रीटमेंट देकर बचाया हैं
अध्यक्ष पवन सोलंकी ने बताया मै भोपाल से उज्जैन जा रहा था तभी आयोध्या बायपास पर स्पीड ब्रेकर पार कर रहा था तब सामने देखा अचानक एक राह चलते महिला सड़क पर गिर गई जाकर देखा तो बेहोश थीं मुझे लगा हार्ट अटैक का दौरा पड़ा हैं इस लिए बिना देर किए सीपीआर देना शुरू किया थोड़ी देर मै धड़कन चलने लगीं मैंने पानी पिलाया उसके बाद फिर सीपीआर दिया जिसके बाद महिला को होश आ गया ।
