इंदौर शहर की पलासिया थाना पुलिस में फर्जी जमानतदार के खिलाफ 420 का प्रकरण दर्ज हुआ है आरोपी कूट रचित दस्तावेज लेकर जमानत देने पहुंचा था पुलिस ने 3 लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी में दर्ज किया है।
दरअसल पुलिस कमिश्नर कार्यालय जोन 2 के अधिकारी के पास कल धारा 110 के प्रकरण में जमानत के लिए आरोपी एक जमादार को लेकर पहुंचा था जमानत की प्रक्रिया के दौरान जब दस्तावेजों की छानबीन की गई तो वह फर्जी दस्तावेज निकले वही जमानतदार भी फर्जी निकला जो व्यक्ति जमानत देने आया था उसका नाम मनोहर की जगह मोहनलाल लिखा हुआ था और उसके दास्तावेज भी फर्जी पाए गए जोन 2 के अधिकारों नें तुरंत आरोपी एवं जमानत देनें आये बदमाश सहित मनोहर लाल उर्फ़ फर्जी मौहान निवासी समाजवादी इंदिरानगर आनंद उर्फ़ दान निवासी परदेसीपुरा और मोहम्मद शफीक निवासी खजराना तीन लोगों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर वैधानिक कारवाही की जा रही है
