परदेशीपुरा थाना क्षेत्र में 10 वर्षीय बच्चे की सांप के काटने से हुई मौत

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

इंदौर के परदेशीपुरा थाना क्षेत्र में सांप के काटने से एक 10 वर्षीय बच्चे की मौत होने का मामला सामने आया है, जिसमें पुलिस के द्वारा शव को बरामद करने के साथ ही मार्ग कायम कर बच्चे का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है।

दरअसल, परदेशीपुरा थाना क्षेत्र के हुकुम चंद मिल के पास रहने वाले 10 वर्षीय चिराग की सांप के काटने से मौत हो गई, वहीं परिजनों का कहना है कि चिराग रोजाना की तरह अपने परिवार वालों के साथ घर में सो रहा था, तभी उसके पैर पर कुछ जानवर के काटने का एहसास हुआ जिसके बाद उसने उठकर देखा तो उसे सांप द्वारा काटे जाने का पता चला, जिसके बाद बच्चे के द्वारा शोर मचाया गया, जिसके कारण मचीनफर तफरी में सांप ने दो बार और बच्चे को काट लिया, इसके बाद परिजनों के द्वारा उसे इलाज के लिए निजी अस्पताल में ले जाया गया, जहां पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया, वही फिलहाल पुलिस ने इस मामले में मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भिजवाया है।

Exit mobile version