मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में मामूली से स्वान विवाद के बाद दो लोगों की निर्मम हत्या कांड की घटना सामने आई है पूरे मामले में पुलिस द्वारा घटना को अंजाम देने वाले बाप-बेटे और एक अन्य भतीजे को गिरफ्तार कर लिया है तो वही घायलों का इलाज हॉस्पिटल में जा रही है….।
दरअसल मामला खजराना थाना क्षेत्र स्थित कृष्ण बाग कॉलोनी में करीबन 12 वर्षों से रहने वाले जयपाल राजावत द्वारा अपना संयम और आपा खोने के बाद अपनी लाइसेंसी बंदूक से बालकनी में खड़े होकर ताबड़तोड़ तीन से चार फायरिंग की जिसमें चार घर छोड़कर रहने वाले महेश वर्मा और मृतक के जीजा विमल आमचा की मौके पर ही मौत हो गई घटनाक्रम में छह लोग घायल हुए हैं जिनका इलाज जारी है तो वहीं दूसरी ओर वारदात को अंजाम देने वाले जयपाल गार्ड की नौकरी करते हैं और घटना के वक्त उनका बेटा सुधीर उर्फ़ साहिल सहित भतीजा शुभम भी मौके पर था जिन्हें पुलिस ने पकड़ लिया है और उन पर कार्रवाई की जा रही है रहवासियों का कहना है कि यहां पर कई गार्ड की नौकरी करने वाले लोग रहते हैं जिनके पास लाइसेंसी बंदूक है और वह आए दिन अपनी बंदूक दिखाकर रोक झाड़ते हैं और इसी के चलते या विवाद में भी लाइसेंसी बंदूक का प्रयोग कर हत्याकांड की घटना को अंजाम दिया गया है
