इंदौर के परदेसी पुरा थाना क्षेत्र में एक ज्वेलर्स की दुकान में अज्ञात बदमाश सोने की अंगूठी से भरा बॉक्स चुरा कर फरार हो गया घटना सीसीटीवी में भी कैद हुई है जीसके आधार पर अज्ञात चोर की तलाश की जा रही है
, मामला परदेशीपुरा थाना क्षेत्र के सुभाषनगर का है जहां स्थित एक ज्वेलर्स की दुकान में अज्ञात चोर सोने की अंगूठी खरीदने के बहाने दुकान में आया दुकान में बैठी महिला से उसने सोने की अंगूठी दिखाने के लिए कहा जब महिला द्वारा एक सोने की अंगूठी से भरा बॉक्स निकालकर बदमाश को बता रही थी उसी दौरान बदमाश ने सोने का बॉक्स अपने हाथ में ले लिया और मौका पाकर बदमाश सोने की अंगूठी से भरा बॉक्स लेकर वहां से भाग निकला घटना सीसीटीवी में कैद हुई है फिलहाल पुलिस ने फरियादी की शिकायत के आधार पर अज्ञात चोर के खिलाफ मामला दर्ज किया है और पूरे मामले की जांच की जा रही है
