इंदौर की चोइथराम मंडी में ब्रोकर का काम करने वाले के साथ ठगी पुलिस ने किया 2 लोगों को गिरफ्तार

By Abhishek Raghuvanshi
2 Min Read

इंदौर की चोइथराम मंडी में ब्रोकर का काम करने वाले एक फरियादी ने थाना राजेंद्र नगर पर 10 लाख से अधिक की ठगी का एक मामला दर्ज कराते हुए खुद के साथ न्याय मांगने की अपील पुलिस प्रशासन से की है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

डीसीपी आदित्य मिश्रा के अनुसार राजेंद्र नगर थाना में धोखाधड़ी का जो मुकदमा दर्ज हुआ है उसमें आरोपी नेपाल का रहने वाला है और मामले में तस्दीक करने के बाद इस बात का खुलासा भी हुआ कि यह घटना कारित करने वाले आरोपी ने और भी अन्य 6 – 7 लोगों से इस तरह की लाखों रुपए की ठगी की है। मीडिया को जानकारी देते हुए डीसीपी आदित्य मिश्रा ने बताया कि इस पूरे घटनाक्रम में 2 लोगों की गिरफ्तारी की गई है दोनों ही पति पत्नी इस तरह की हेराफेरी में शामिल होना पाए गए हैं साथ ही घटना के प्रकाश में आने के बाद थाना राजेंद्र नगर के प्रभारी द्वारा चोइथराम मंडी जाकर समझाइश के साथ साथ मंडी टैक्स की रसीद अभी पुलिस ने उपलब्ध कराने की बात भी पुलिस ने व्यापारियों से की है।

धोखाधड़ी के मामले में कई लोगों के आवेदन होने की बात कहते हुए इस बात का अनुमान भी डीसीपी ने लगाया कि धोखाधड़ी करोड़ों की भी हो सकती है।

Exit mobile version