इंदौर। बाबा रामदेव के पतंजलि योग केंद्र के नाम पर ठगी हो गई। आरोपित ने सदस्य बनाने और उत्पाद का झांसा देकर एक लाख रुपये जमा करवा लिए। पुलिस ने फिलहाल अज्ञात आरोपित के विरुद्ध धोखाधड़ी का केस दर्ज किया है। मोबाइल नंबर, बैंक खाता के आधार पर जांच चल रही है। अन्नपूर्णा एसीपी बीपीएस परिहार के मुताबिक, अन्नपूर्णा नगर निवासी महेंद्र पुत्र रूपसिंह अरेंजा द्वारा एक नंबर पर संपर्क किया गया था। आरोपित ने पतंजलि योग केंद्र (हरिद्वार) में सदस्य बनाने और अन्य सामग्री देने का झांसा देकर उनसे एक लाख रुपये जमा करवा लिए। एसीपी के मुताबिक, आरोपित के नंबर पुलिस को मिल गए हैं। साइबर एक्सपर्ट की मदद से उसकी तलाश चल रही है।
