- नोट के बीच कागज की गड्डी थमाकर ठगी करने वाले एक आरोपित को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।
- एमपी आनलाइन संचालक के साथ ठगी
- पुलिस ने एक आरोपित को किया गिरफ्तार
- बैंक खातों की जांच कर रही पुलिस
इंदौर। खजराना थाना क्षेत्र में धोखाधड़ी का रोचक मामला सामने आया है।पुलिस ने ऐसे ठग को गिरफ्तार किया है जो एमपी आनलाइन वालों को निशाना बनाता था। आरोपित ने एक सेंटर से पौने तीन लाख रुपये ठग लिए थे। आरोपित नोटों की गड्डी का झांसा देकर कागज की की गड्डियां देकर चला गया था।
टीआइ उमराव सिंह के मुताबिक पटेल नगर निवासी मोहम्मद अयाज की शिकायत पर आरोपित विजय और उसके साथी पर केस दर्ज किया है। विजय को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
मोहम्मद अयाज की कुतुब चौराहा पर एमपी आन लाइन सेंटर और कम्प्यूटर की शाप है। उसने पुलिस को बताया कि 20 सितंबर को दो युवक आए और कहा कि हमारे पास दो लाख रुपये कैश है।नकद राशि देकर दो खातों में रुपये ट्रांसफर करवाना है। संचालक झांसे में आ गया और आरोपितों द्वारा बताए दो खातों में 2 लाख 70 हजार रुपये ट्रांसफर कर दिए। आरोपित ने एक लिफाफा सौंपा और चले गए। बाद में देखा तो पता चला लिफाफे में कागज जमें है।
