पीएमओ का फर्जी लेटर बनाने वालों को ढूंढ रही क्राइम ब्रांच

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

क्राइम ब्रांच ने प्रधानमंत्री कार्यालय(पीएमओ) का फर्जी पत्र बनाने वाले आरोपितों को ढूंढ रही है। आरोपितों ने फर्जी पत्र पीएमओ में पदस्थ डायरेक्टर संजय लोहिया के हस्ताक्षर से बनाया था। फिलहाल अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ धोखाधड़ी,कूटरचना का प्रकरण दर्ज किया गया है।

डीसीपी(अपराध) निमिष अग्रवाल के मुताबिक अवंतिका गैस लिमिडेट के राहुल प्रदीप पस्तोरे ने शिकायत दर्ज करवाई कि गैस कंपनी का एबी रोड़ स्थित एनआरके बिजनेस पार्क में कार्यालय है। 20 जुलाई को कोई लिफाफा देकर गया था। लिफाफे में एक पत्र था जो कथित तौर पर पीएमओ कार्यालय से जारी हुआ था। उसमें दीपक अवस्थी नामक व्यक्ति को असिस्टेंट मैनेज र(प्रोजेक्ट) के पद पर नौकरी पर रखने की सिफारिश की गई थी।

मामले की जांच जारी
कंपनी ने अपने स्तर पर छानबीन की तो शक हुआ कि लेटर फर्जी है। मामले की क्राइम ब्रांच को शिकायत की और तत्काल अज्ञात आरोपित के खिलाफ एफआइआर दर्ज कर ली गई। एडीसीपी राजेश दंडोतिया के मुताबिक दीपक से संपर्क किया जा रहा है। उसने पत्र बनवाया या किसी ने उसे फंसाने की साजिश की यह भी जांच की जा रही है।

Exit mobile version