इन्दौर विकास प्राधिकरण बोर्ड ने श्री जयपाल सिंह चावडा जी के नेतृत्व में अपनी बैठक में निरंजनपुर चौराहा पर सम्राट पृथ्वीराज चौहान की 15 ft ऊंची 2500 किलो की अश्वारोही प्रतिमा लगाने का संकल्प पारित किया है। प्रतिमा की राशि स्वीकृत होने पर राजपूत समाज ने शनिवार को हर्ष जताते हुए श्री चावड़ा का आईडीए कार्यालय पर सम्मान किया,,
श्री पृथ्वीराज चौहान प्रतिमा समिती और राजपूत समाज के पदिधिकारियों नेइस निर्णय पर अत्यंत खुशी जताते हुए आईडी अध्यक्ष जयपाल सिंह चावड़ा के प्रति आभार प्रकट किया और सम्मान किया,,,
उल्लेखनीय है कि सम्राट पृथ्वीराज चौहान प्रतिमा निमार्ण समिति शुरुआत से ही वर्ष 2008 से ही प्रयासरत थी।श्री चावला जी को समिति के पदाधारिगणो ने धन्यवाद दिया और हार फूलो से स्वागत किया। आभार प्रकट करने पहुंचें प्रतिनिधिमंडल में ठा मुकेश सिंह चौहान अध्यक्ष, ठा अजय सिंह नरूका, ठा धर्मेन्द्र सिंह गौतम सचिव, ठा भगवान सिंह बुंदेला,कुंवर समरेंद्र सिंह चौहान, श्री पप्पू ठाकुर, श्री जाहर सिंह परमार, श्री रतन सिंह राजपूत, ठा दरबार सिंह बुंदेला,ठाकुर गजराज सिंह सोलंकी, आदि उपस्थित थे।
