इंदौर के चंदन नगर थाना क्षेत्र में पिछले दिनों एक युवक ने अपने घर में ही फांसी लगाकर आत्महत्या का प्रयास किया गया था जिसकी इलाज के दौरान मौत हो गई थी पूरे मामले में जांच के बाद पुलिस ने 4 आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है जिनकी तलाश की जा रही है
मामला चन्दन नगर थाना क्षेत्र का है यंहा के चांदमारी इट भट्टा में रहने वाले सन्नी नामक युवक ने अपने घर मे ही फांसी लगा कर आत्म हत्या का प्रयास किया था जिसकी इलाज के दौरान मौत हो गई थी एडिशनल डीसीपी अभिनय विश्वकर्मा के मुताबिक सनी नामक की ओर द्वारा 4 बदमाशों के खिलाफ मारपीट करने की धाराओं में मामला दर्ज कराया गया था जिसके बाद बदमाश लगातार उसे घर आकर धमका रहे थे और समझौता करने का दबाव बना रहे थे जिससे परेशान होकर सनी ने 4 जुन अपने घर में ही फांसी लगाकर आत्महत्या का प्रयास किया था जिसे परिजन में इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया था जिसकी 10 जून को इलाज के दौरान मौत हो गई थी जिसमें पुलिस ने मर्ग कायम किया था वहीं पुलिस ने जांच के बाद आरोपी राजेंद्र अहिरवार अनिल अहिरवार रोहित अहिरवार और मोहित अहिरवार के खिलाफ पुलिस ने धारा 306 के तहत प्रकरण दर्ज कर उनकी तलाश शुरू की है
