मध्य प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव के पहले भाजपा जहां लाडली बहना योजना का डंका बजा रही है, तो वही इंदौर में कई सरकारी तंत्र की लापरवाही और खराब कार्यप्रणाली के कारण महिलाओं को कई तरह की तकलीफ उठाना पड़ रही है।
.इंदौर की हुकुमचंद मिल की जमीन से बीते वर्ष हटाए गए, लोगों को शासन ने अलग-अलग जगह आवास प्रदान किए हैं, जहां निरंजनपुर सब्जी मंडी क्षेत्र में रह रहे लोगों की परेशानियां लगातार बढ़ रही है, जिसको लेकर उन्होंने प्रधानमंत्री आवास विभाग के पालिका प्लाजा स्थित कार्यालय के सामने आज मोर्चा खोल दिया और जमकर नारेबाजी भी की, रहवासियों ने इस दौरान संबंधित अधिकारी पर कई आरोप लगाए और कहा की करीब साल भर से अधिक होने के बावजूद निरंजनपुर क्षेत्र की बस्ती में रहने वाले लोग मूलभूत सुविधाओं को लेकर आज भी तरस रहे हैं। वहीं कई लोगों को अब तक पक्का मकान अलॉट नहीं हुआ है। वही इस मामले में अधिकारी संतोषी गुप्ता ने कहा की उच्च अधिकारियों के निर्देश के अनुसार कार्य हो रहा है और जल्द ही लोगों की समस्याओं का हल हो जाएगा।
